WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आस्था और संस्कृति की धरोहर हैं एटा के प्रमुख धार्मिक स्थल, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा

आस्था और संस्कृति की धरोहर हैं एटा के प्रमुख धार्मिक स्थल

प्राचीन मंदिरों और धार्मिक स्थलों में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था

 

एटा। जनपद एटा अपनी ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए विशेष पहचान रखता है। यहां स्थित अनेक प्राचीन मंदिर और धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र हैं, जहां दूर-दराज से भक्त दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।

 

जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों में कैलाश मंदिर, कैलाशगंज, माता पथवारी एवं काली मंदिर ठंडी सड़क, खाटू श्याम मंदिर कल्याण सिंह मार्ग, पूर्ण इच्छेश्वर महादेव मंदिर पटना पक्षी विहार जलेसर, महादेव मंदिर परसोन, मनसा देवी मंदिर नगला रनुआ, नागिन सती मंदिर सकतपुर, हनुमान मंदिर मारहरा, बड़ी हनुमानगढ़ी रेलवे रोड एटा तथा जैन मंदिर पुरानी बस्ती एटा प्रमुख रूप से शामिल हैं।

 

इन धार्मिक स्थलों पर वर्षभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। सावन, नवरात्र, हनुमान जयंती और अन्य धार्मिक पर्वों पर यहां विशेष आयोजन और भव्य पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी ये स्थल जनपद की पहचान को मजबूत बना रहे हैं।

 

एटा के ये मंदिर केवल पूजा-अर्चना के केंद्र ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता के प्रतीक भी माने जाते हैं।

 

 

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष