WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

तेज आंधी, तूफान एवं वज्रपात से बचाव हेतु जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*तेज आंधी, तूफान एवं वज्रपात से बचाव हेतु जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी*

Oplus_131072

 

*जनपदवासियों से सतर्क एवं सुरक्षित रहने की अपील*

 

एटा, 14 मई। *मौसम विभाग द्वारा तेज आंधी, बारिश, तूफान एवं वज्रपात की संभावना व्यक्त किए जाने के दृष्टिगत जिला प्रशासन एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, एटा द्वारा जनपदवासियों के लिए आवश्यक सुरक्षा एडवाइजरी जारी की गई है*। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार नागरिकों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतें तथा अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि आंधी-तूफान एवं वज्रपात के समय खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभों तथा कमजोर भवनों के आसपास खड़े न हों। किसान भाई मौसम खराब होने की स्थिति में खेतों में कार्य करने से बचें तथा अपने पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखें।

वज्रपात के दौरान मोबाइल फोन का सीमित उपयोग करने, विद्युत उपकरणों से दूरी बनाए रखने तथा सुरक्षित भवन में शरण लेने की सलाह दी गई है। यदि कोई व्यक्ति खुले स्थान पर फंस जाए तो तुरंत नीचे बैठकर दोनों पैरों को आपस में मिलाकर सिर झुकाएं तथा जमीन पर पूरी तरह लेटने से बचें।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। विद्युत, स्वास्थ्य, नगर निकाय एवं राजस्व विभाग की टीमें संभावित आपदा से निपटने हेतु सक्रिय रखी गई हैं।

जनपदवासियों से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन, पुलिस अथवा आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना दें तथा केवल अधिकृत स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें।

जिला प्रशासन ने कहा है कि जनसहभागिता एवं सतर्कता से प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष