ओवरलोड ट्रकों पर प्रशासन का लोहे जैसा प्रहार, जलेसर में माफियाओं की कमर टूटी, भारी भरकम ट्रक जब्त

*ओवरलोड ट्रकों पर प्रशासन का लोहे जैसा प्रहार, जलेसर में माफियाओं की कमर टूटी, भारी भरकम ट्रक जब्त*

 

*तुर्रम सिंह राजपूत✍️*

एटा/जलेसर। जनपद एटा की तहसील जलेसर में वर्षों से सड़कों को तबाह कर जनता की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे ओवरलोडिंग माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा और निर्णायक प्रहार किया है। उपजिलाधिकारी पीयूष रावत के सख्त निर्देशन में नायब तहसीलदार वाजिद अली खान ने संयुक्त राजस्व टीम के साथ कार्रवाई करते हुए एक भारी भरकम ओवरलोडेड ट्रक को मौके पर पकड़कर जब्त कर लिया। कार्रवाई के बाद वाहन को मंडी समिति जलेसर के सुपुर्द कर दिया गया है तथा उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई तेज़ी से आगे बढ़ाई जा रही है।

प्रशासन की इस कार्रवाई से ओवरलोडिंग के अवैध धंधे में लिप्त ट्रांसपोर्ट माफियाओं और नियमों को कुचलकर करोड़ों कमाने वालों में जबरदस्त खलबली मच गई है। लंबे समय से ये ओवरलोड वाहन सड़कों को खोखला कर रहे थे, पुल-पुलियों को नुकसान पहुंचा रहे थे और आम नागरिकों की जान को खुलेआम खतरे में डाल रहे थे। तेज रफ्तार और भारी वजन वाले ऐसे ट्रक कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं, लेकिन मुनाफे के अंधे खेल में लगे लोगों को जनता की सुरक्षा से कोई सरोकार नहीं था।

उपजिलाधिकारी पीयूष रावत और नायब तहसीलदार वाजिद अली खान की इस सख्त कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि अब प्रशासन केवल कागजी चेतावनियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कानून तोड़ने वालों को सड़क से उठाकर सीधे कानूनी शिकंजे में डालेगा। अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि ओवरलोडिंग का काला कारोबार करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। न कोई दबाव चलेगा, न कोई सिफारिश और न ही किसी रसूखदार का संरक्षण काम आएगा।

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि यदि इसी प्रकार लगातार अभियान चलता रहा तो क्षेत्र में ओवरलोडिंग का खतरनाक खेल काफी हद तक खत्म किया जा सकता है। जलेसर में हुई यह कार्रवाई पूरे जनपद के लिए एक कड़ा संदेश मानी जा रही है कि अब कानून तोड़ने वालों के दिन पूरे हो चुके हैं।

@⁨all⁩

Leave a Comment