WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एटा डिपो की अनुबंधित बस में 8 यात्री बिना टिकट मिले, परिचालक पकड़ा गया, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*एटा डिपो की अनुबंधित बस में 8 यात्री बिना टिकट मिले, परिचालक पकड़ा गया*

*एआरएम और टीआई की चेकिंग में खुलासा, चालक-परिचालकों को चेतावनी*

 

*एटा।* रोडवेज की बसों में बिना टिकट यात्रा पर लगाम कसने के लिए एटा डिपो प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। अलीगंज रोड पर हरनाबली गांव के समीप एआरएम और टीआई की टीम द्वारा की गई औचक चेकिंग में एटा डिपो की अनुबंधित बस संख्या UP82 T 5440 में 8 यात्री बिना टिकट सफर करते पाए गए। मौके पर परिचालक शिवमंगल को पकड़ लिया गया।

 

*कई बसों की हुई जांच*

एआरएम एटा ने बताया कि रोडवेज और अनुबंधित बसों में लगातार बिना टिकट यात्रा की शिकायतें मिल रही थीं। इसी क्रम में मंगलवार को अलीगंज रोड पर अभियान चलाकर कई बसों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान अनुबंधित बस में बड़ी संख्या में बिना टिकट यात्री मिलने से हड़कंप मच गया।

 

*चालक-परिचालकों को सख्त हिदायत*

कार्रवाई के बाद कार्यशाला में एआरएम द्वारा सभी चालक-परिचालकों की बैठक ली गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि रूट पर बिना टिकट यात्री ले जाते हुए पाए जाने पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

 

*डब्ल्यूटी करने वालों में मचा हड़कंप*

इस कार्रवाई के बाद रूट पर डब्ल्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने संकेत दिए हैं कि आगे भी औचक चेकिंग अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

 

रिपोर्ट :- राजीव मिश्रा

 

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष