*एसएसपी डॉ0 इलामारन जी. द्वारा अपने अधीनस्थों के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।*
*साथ ही संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग कर आमजन से यातायात नियमों के पालन करने की अपील की गई।*
आज दिनांक 12.05.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि द्वारा, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री संजय सिंह व भारी पुलिस बल सहित थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, व आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करने तथा असामाजिक तत्वों में भय व्याप्त करने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत (ठंडी सड़क से अलीगंज तिराहे तक) शहर के मुख्य बाज़ारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं संवेदनशील स्थलों पर पैदल गश्त की गयी तथा सड़क किनारे दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों, तथा पटरी पर रेहड़ी खोमचो द्वारा खानपान की चीजें बेचने वालों को अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग की गई। तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। इसी दौरान सीसीटीवी कैमरे चैक करते हुए ड्युटीरत पुलिस बल को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिेये गये।






