WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जलेसर क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों को नेचुरल गैस उपलब्ध कराने हेतु कार्यवाही तेज, रिपोर्ट पवन यादव

*जलेसर क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों को नेचुरल गैस उपलब्ध कराने हेतु कार्यवाही तेज** *उद्योग बन्धु बैठक में कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश*

एटा, 12 मई।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित जनपद के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों से जुड़े उद्यमी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जलेसर क्षेत्र स्थित औद्योगिक इकाइयों को गैस पाइपलाइन के माध्यम से नेचुरल गैस उपलब्ध कराए जाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। अवगत कराया गया कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा गैस रेगुलेटर स्थापित किए जाने हेतु भूमि की दाखिल-खारिज की प्रक्रिया लंबित होने के कारण कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा है।

इस महत्वपूर्ण बिंदु को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित गैस एजेंसी प्रतिनिधि को निर्देश दिए कि भूमि की दाखिल-खारिज की प्रक्रिया हर हाल में अतिशीघ्र पूर्ण कराई जाएगी जिससे गैस रेगुलेटर स्थापना का कार्य तत्काल प्रारंभ कराया जा सके। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों को नेचुरल गैस उपलब्ध होने से उद्योगों को बेहतर सुविधा मिलेगी तथा औद्योगिक विकास को नई गति प्राप्त होगी।

जिलाधिकारी ने यूपीसीडा एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्यमियों द्वारा बैठक में उठाई गई सड़क, नाली, विद्युत एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए।

उन्होंने कहा कि जनपद में उद्योगों के विकास एवं उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है, उद्यमी बंधु द्वारा जो भी समस्याएं प्रकाश में लाई जा रही है,उनका समाधान कराना प्रशासन का दायित्व है।

बैठक के दौरान उपायुक्त उद्योग अर्चना कुमारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी राज बाबू, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड नगरीय सत्यनारायण,जिला कृषि अधिकारी डॉ0 मनवीर सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जनपद के प्रमुख उद्यमी गण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष