WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मेड़बंदी प्रकरण में लापरवाही पर डीएम ने दिए राजस्व निरीक्षक के निलंबन के निर्देश

*रिपोर्ट राहुल गुप्ता BMF न्यूज नेटवर्क शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश*

*मेड़बंदी प्रकरण में लापरवाही पर डीएम ने दिए राजस्व निरीक्षक के निलंबन के निर्देश*

शाहजहांपुर। दिनांक 12 मई,2026। तहसील कलान क्षेत्र के ग्राम दोषपुर नगर निवासी आदेश कुमार ने मंगलवार को जनता दर्शन में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर भूमि मेड़बंदी प्रकरण में कार्रवाई न होने की शिकायत दर्ज कराई।

प्रार्थी ने बताया कि आराजी ग्राम दोषपुर नगर, तहसील कलान स्थित खसरा संख्या 79क रकबा 0.162 हेक्टेयर भूमि की मेड़बंदी के लिए उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय कानूनगो रामकुमार श्रीवास्तव द्वारा कच्ची तूदांबदी किए जाने के बावजूद आज तक मेड़बंदी पत्रावली न्यायालय में दाखिल नहीं की गई।

शिकायत में यह भी कहा गया कि विपक्षी गुरुदेव व सुखदेव पुत्रगण छत्रपाल निवासी दोषपुर नगर तथा कंचन पत्नी नेत्रपाल निवासी ग्राम कुमरौर जबरन भूमि पर नींव खोद रहे हैं। विरोध करने पर विवाद और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।

प्रार्थी का आरोप है कि एक वर्ष बीतने के बाद भी मेड़बंदी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है और कानूनगो स्तर पर मामले को लंबित रखा गया। उन्होंने कई बार अधिकारियों के चक्कर लगाए, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित राजस्व निरीक्षक के निलंबन के निर्देश दिए। साथ ही प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष