WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद एटा में निकली भव्य कलश यात्रा, रिपोर्ट अंशुल शर्मा

*सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद एटा में निकली भव्य कलश यात्रा*

*महिला शक्ति ने गंगाजल लेकर किया जलाभिषेक, प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण का भी हुआ आयोजन*

एटा, 11 मई 2026(सू0वि0) देश के प्रथम ज्योर्तिंलिंग सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण एवं लोकार्पण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत जनपद एटा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 111 महिलाओं ने कलशों में गंगाजल लेकर कलेक्ट्रेट सभागार से प्राचीन कैलाश मंदिर तक शोभायात्रा निकाली तथा विधि-विधान से जलाभिषेक किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द सिंह, नगर पालिका परिषद एटा अध्यक्षा सुधा गुप्ता, परियोजना निदेशक सुरेंद्र कुमार गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी राजकुमार मौर्य, पालिका प्रतिनिधि पंकज गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री जी के संबोधन एवं लाइव टेलीकास्ट का प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक देखा एवं सुना।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा की कलशधारी महिला शक्ति को नमन करते हुए कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, स्वाभिमान एवं राष्ट्रीय अस्मिता का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित यह अमृत महोत्सव देश की आध्यात्मिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बन रहा है।

उन्होंने कहा कि जनपद के प्रमुख शिवालयों एवं मंदिरों में आयोजित ऐसे कार्यक्रम समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में महिला सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही तथा वातावरण भक्तिमय नारों एवं श्रद्धा भाव से ओत-प्रोत रहा। जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment