WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जीवनी मंडी में बीज-कीटनाशक के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

 

 

*जीवनी मंडी में बीज-कीटनाशक के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख*

 

आगरा। थाना छत्ता क्षेत्र के न्यू मार्केट जीवनी मंडी स्थित एक कृषि सामग्री गोदाम में शनिवार रात्रि भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

जानकारी के अनुसार बरौली अहीर निवासी अरुण दीक्षित की शॉप नं. 90 पर “गणेश एग्रो एजेंसी” के नाम से बीज, कीटनाशक दवाइयों एवं खेती में प्रयोग होने वाली स्प्रे मशीनों की दुकान है। दुकान के सामने प्लॉट नं. 5 में उनका गोदाम स्थित है, जिसमें कृषि सामग्री का स्टॉक रखा जाता था।

 

बताया गया है कि 9 मई 2026 की रात्रि लगभग 8:40 बजे अरुण दीक्षित रोजाना की तरह गोदाम बंद कर घर चले गए थे। करीब 9:36 बजे पड़ोसी दुकानदार ने फोन कर गोदाम से धुआं निकलने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और शटर खोलने पर अंदर भीषण आग लगी मिली।

 

आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया, जबकि बचा हुआ सामान भी खराब होकर बिक्री योग्य नहीं रहा। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। स्थानीय पुलिस भी कुछ समय बाद घटनास्थल पर पहुंच गई।

 

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

चश्मदीद एवं पूर्व पार्षद मुन्नी बेगम ने बताया कि आग लगने के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते गोदाम से तेज धुआं एवं आग की लपटें उठने लगीं। गणेश एग्रो एजेंसी के संचालक गिरीश चंद्र दीक्षित ने बताया कि आग लगने से गोदाम में रखा अधिकांश माल जलकर नष्ट हो गया, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

Leave a Comment