एस ए फार्म हाउस में भारतीय मीडिया फाउंडेशन की अहम बैठक, 30 मई 2026 को पत्रकार सम्मेलन का निर्णय, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

एटा एस ए फार्म हाउस में भारतीय मीडिया फाउंडेशन की अहम बैठक, 30 मई 2026 को पत्रकार सम्मेलन का निर्णय

 

एटा,किदवई नगर एटा भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल एटा) की आवश्यक बैठक किदवई नगर स्थित एस ए फार्म हाउस में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विधि प्रकोष्ठ भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल के अध्यक्ष मोहम्मद इरफान एडवोकेट ने की, जबकि संचालन संगठन सचिव नितिन तिवारी ने किया।

मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष (प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) निशाकांत शर्मा एडवोकेट , अशुल शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल तथा ठाकुर अनिल सोलंकी (जिला अध्यक्ष, भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल एटा) उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से 30 मई 2026 को एटा जनपद में पत्रकारों, बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक भव्य महासम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। निशाकांत शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से इस आयोजन में जुड़ने की अपील की।

इस अवसर पर ठाकुर अनिल सोलंकी जिला अध्यक्ष ,इस्लाम खान शहर अध्यक्ष,मोहम्मद इरफान एडवोकेट,निशा कांत शर्मा एडवोकेट, रोहित कुमार (प्रदेश सचिव), सतवीर शाक्य (मंडल उपाध्यक्ष), सुलेखा यादव , प्रियांशु तिवारी जिला उपाध्यक्ष,कमल कृष्ण पाठक जिला सचिव प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, रमा मिश्रा, ज्योति सोलंकी, नेमा दिवाकर, धीरेंद्र सविता , अनुज कुमार,शरद जैन सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment