WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 25 चालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही, रिपोर्ट पवन यादव

*एटा – मलावन टोल प्लाजा पर चलाया गया “ड्रंक एंड ड्राइव” विशेष चेकिंग अभियान, नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 25 चालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही।*

 

क्षेत्राधिकारी यातायात एटा संजय कुमार सिंह एवं एआरटीओ एटा सतेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से विशेष “ड्रंक एंड ड्राइव” चेकिंग अभियान चलाया गया।

उक्त अभियान में यातायात पुलिस के टीआई एवं टीएसआई के साथ-साथ सर्किल सकीट के थाना मलावन, सकीट एवं रिजौर पुलिस द्वारा जनपद की सीमा में स्थित मलावन टोल प्लाजा पर संयुक्त रूप से वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

चेकिंग अभियान के दौरान टोल प्लाजा से गुजरने वाले भारी वाहनों के चालकों की विशेष रूप से जांच की गई। जांच के दौरान 25 वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्रवर्तनात्मक कार्यवाही की गई।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष