WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मोडिफाइड साइलेंसर/हूटर/प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग , रिपोर्ट सचिन गुप्ता

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ० इलामारन जी. के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात श्री संजय कुमार सिंह एवं एआरटीओ श्री सत्येंद्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से मोडिफाइड साइलेंसर/हूटर/प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग

एटा-आज दिनांक 09.05.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ० इलामारन जी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात श्री संजय कुमार सिंह एवं एआरटीओ श्री सत्येंद्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जनपद एटा में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु शाम 06 बजे से 08 बजे तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान मोडिफाइड साइलेंसर, हूटर तथा प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 02 मोटरसाइकिलों के साइलेंसर को हटवाकर कुल 13 वाहनों के चालान नॉइस पॉल्यूशन में किए गए तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं अनावश्यक ध्वनि प्रदूषण न फैलाने हेतु जागरूक किया गया।

क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा बताया गया कि मोडिफाइड साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न का प्रयोग आमजन को असुविधा पहुंचाने के साथ-साथ ध्वनि प्रदूषण को बढ़ावा देता है, जिसके विरुद्ध आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने वाहनों में अवैध मोडिफिकेशन का प्रयोग न करें।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष