बैंक की गार्ड ड्यूटी को चैक किया गया और संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, रिपोर्ट अंशुल शर्मा

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जी द्वारा ट्रेजरी गार्ड एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, केनरा व सेंट्रल बैंक की गार्ड ड्यूटी को चैक किया गया और संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

एटा-आज दिनांक 09.05.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जी. द्वारा जनपद में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत ट्रेजरी गार्ड, एसबीआई गार्ड, सेंट्रल बैंक तथा केनरा बैंक पर ड्यूटीरत पुलिस बल/गार्ड की आकस्मिक चेकिंग की गई।निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों एवं सुरक्षा गार्डों की सतर्कता, उपस्थिति, शस्त्रों की स्थिति तथा सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटीरत कर्मियों को सदैव सतर्क एवं मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा बैंक एवं ट्रेजरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा संबंधित को बैंक एवं ट्रेजरी परिसरों के आसपास नियमित भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्यवाही की जाए।

Leave a Comment