*राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन: 51,467 वादों का निस्तारण, अब तक का सर्वाधिक रिकॉर्ड*
*एटा 09 मई 2026(सू0वि0)।* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से निर्देशों के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश दिनेश चन्द की अध्यक्षता में आज दिनांक 09.05.2026 को दीवानी न्यायालय एटा, ग्राम न्यायालय अलीगंज व कलेक्ट्रेट तथा समस्त तहसील न्यायालयों के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ प्रातः 10:30 बजे माननीय जनपद न्यायाधीश एटा अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) द्वारा सरस्वती प्रतिमा का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। स्कूल की छात्राओं के द्वारा बहुत ही रमणीय नृत्य प्रस्तुति से सरस्वती वंदना की गयी। तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। साथ ही प्राप्त निर्दशों के अनुक्रम में जिला कारागार, एटा द्वार निरूद्ध महिला बन्दियों द्वारा हस्त निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी व स्टॉल, शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा एक जिला एक उत्पाद के अन्तर्गत उत्पाद हेतु स्टॉल लगाये गये, जिनमें से जिला कारागार, एटा का स्टॉल, आजीविका मिशन का स्टॉल एवं जलेसर तहसील की पीतल के घण्टों का स्टॉल मुख्य रूप से आकर्षण का केन्द्र रहे।
इस अवसर पर दिनेश चन्द, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा, अहमद उल्लाह खाँ, पीठासीन अधिकारी, एम०ए०सी०टी०, गोपाल उपाध्याय, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय एटा, दिनेश कुमार शर्मा-III, अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत, श्रीमती मनीषा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं०-1, अशोक कुमार-XIII, विशेष न्यायाधीश, शशी भूषण कुमार शाण्डिल, विनीत कुमार वासवानी, निशान्त शैव्य, नरेन्द्र पाल राणा, कमालुद्दीन, विशेष न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, सारिका गोयल, मौहम्मद फिरोज, शीलवंत एवं सुधा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एटा, तुषारिका सिंह, अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा, अनवर राशिद फारूकी, उप जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक), अलीगंज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत (प्रशासन), सौरभ वर्मा, जिला अग्रणी बैंक एटा तथा अनिल कुमार-XI, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एटा सहित समस्त मजिस्ट्रेट एवं आदि न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण व सुरक्षाकर्मी आदि उपस्थित रहे।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 62656 वाद सूचीबद्ध थे, जिसमें से कुल 51,467 वादों का निस्तारण किया गया जो इस जनपद की अब तक की राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किये गये वादों की अधिकतम संख्या है और इस जनपद के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय द्वारा कुल 41 परिवारिक मामलों का मु0- 28,62,000/- रूपये की समझौता राशि के रूप में पक्षकारों को अदा करा कर आपसी सहमति के आधार पर मामलों का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण द्वारा कुल 105 वादों का निस्तारण किया गया व मु०-7,89,07,944/- रूपये की क्षतिपूर्ति दिलवायी गयी। स्थाई लोक अदालत एटा द्वारा कुल 04 वादों का, विशेष न्यायाधीश (एस०सी०/एस०टी०) द्वारा कुल 01 वाद एवं 500/- जुर्माना, विशेष न्यायाधीश (ई०सी०एक्ट) द्वारा 416 वाद, विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्सक्लूसिव एक्ट) द्वारा कुल 09 वाद एवं 9,000/- जुर्माना, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जलेसर द्वारा कुल 530 एवं 10,600/- जुर्माना, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 2613 मामलों का, सिविल जज (सी०डि०), एटा द्वारा कुल 13 वाद एवं 18,06,128/- अवार्ड कर मामलों का निस्तारण, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कक्ष सं0-17 द्वारा कुल 477 मामले, सिविल जज (जू०डि०), जलेसर द्वारा कुल 259 वाद एवं 2,650/- जुर्माना व अपर सिविल जज (जू०डि०) द्वारा कुल 504 वाद एवं 5,100/- जुर्माना तथा ग्राम न्यायालय, अलीगंज एटा द्वारा कुल 628 वाद एवं 48,450/- रूपये का जुर्माना कर मामलों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त समस्त राजस्व एवं चकबन्दी न्यायालयों द्वारा कुल 43560 लम्बित / प्री-लिटीगेशन वादों का निस्तारण किया गया और सभी बैंकों के द्वारा 637 मामलों का निस्तारण कर लगभग 09 करोड़ 31 हजार रूपये वसूले गये और मौके पर 03 करोड़ 52 लाख 91 हजार रूपये की ऋण वसूली कर बैंकों द्वारा लोन मामलों का निस्तारण किया गया।
*जिला सूचना कार्यालय,एटा।*






