WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पीतल उद्योग के लिए खुशखबरी,ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे,बनेगा गेम चेंजर,कुमाऊं तक होगी सीधी कनेक्टिविटी

*पीतल उद्योग के लिए खुशखबरी,ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे,बनेगा गेम चेंजर,कुमाऊं तक होगी सीधी कनेक्टिविटी*

 

मुरादाबाद।विश्व में पीतल नगरी के नाम से फेमस मुरादाबाद के विकास के लिए योगी सरकार लगातार प्रयासरत है।पीतल नगरी में पीतल से बनने वाली मूर्तियां,अगरबत्ती स्टैंड,ट्रे,बर्तन, घंटियां,फूलदान,दीये और घरेलू सजावट के शानदार सामान पूरे विश्व में सप्लाई किए जाते हैं।मुरादाबाद के विकास के लिए बरेली से हल्द्वानी के बीच बनने वाला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को जिले से जोड़ा जाएगा,इससे मुरादाबाद के व्यापार को गति मिलेगी।मुरादाबाद के व्यापारियों ने योगी सरकार के इस फैसले पर खुशी जताई है।

 

*मुरादाबाद से जुड़ेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे*

 

​मुरादाबाद जिले को बरेली-हल्द्वानी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से जुड़ने से यह व्यापारियों के लिए आर्थिक कॉरिडोर के रूप में उपयोगी साबित होने वाला है। 100 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन का सीमांकन कार्य शुरू हो गया है, जिससे इलाके के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

*जानें पीतल नगरी के व्यापारियों का क्या कहना है*

 

मुरादाबाद के पीतल व्यापारियों का कहना है कि उत्तराखंड देवभूमि है और कनेक्टिविटी बढ़ने से वहां के श्रद्धालुओं का आना-जाना बढ़ेगा,इसका सीधा फायदा मुरादाबाद के पीतल उद्योग के साथ लकड़ी और एल्यूमीनियम के व्यापार को भी मिलेगा।मुरादाबाद के पीतल निर्यातक सलमान ने कहा कि जिस तरीके से इस नए हाईवे की जानकारी मिली है, उससे साफ है कि सरकार लगातार उद्योग को बढ़ाने के लिए काम कर रही है।यह व्यापारियों के लिए व्यापार के एक अच्छे कॉरिडोर के रूप में साबित होगा। NHAI की योजना के हिसाब से इस नए एक्सप्रेसवे को मुरादाबाद-बरेली हाईवे से जोड़ा जाएगा।

 

*पर्यटन स्थलों तक पहुंच होगी आसान*

 

बता दें कि इसका लाभ यह होगा कि दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर से आने वाले वाहन सीधे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर चढ़कर बिना बरेली शहर में फंसे उत्तराखंड की ओर जा सकेंगे।यह यूपी के प्रमुख शहरों को उत्तराखंड के कुमाऊं इलाके से जोड़ने में गेम चेंजर साबित होने वाला है।इसके बनने से नैनीताल,भीमताल,रानीखेत और अल्मोड़ा जैसे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का सफर आसान हो जाएगा।इससे उत्तराखंड के पर्यटन उद्योग को भी भारी लाभ होगा।दूसरी ओर मुरादाबाद के पीतल उद्योग,रामपुर के लकड़ी उद्योग, जरी और कृषि उत्पादों को पहाड़ों तक पहुंचने में कम समय लगेगा।मालवाहक वाहनों के लिए यह रास्ता किसी वरदान से कम नहीं है।

Leave a Comment