WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कोतवाली के सामने सट्टाकिंग ने गुर्गों सहित पत्रकार पर हत्या की नियत से किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट सचिन गुप्ता

*ब्रेकिंग न्यूज*

 

*कोतवाली के सामने सट्टाकिंग ने गुर्गों सहित पत्रकार पर हत्या की नियत से किया जानलेवा हमला*

 

*एटा।* अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा होटल रामेश्वरम में दिनांक 07 मई को दोपहर में करीब 02 बजे एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया था। प्रेस वार्ता में पत्रकार रवीश कुमार गोला दैनिक पब्लिक एशिया समाचार पत्र से जिला संवाददाता भी पहुंचे थे। प्रेस वार्ता के समापन के बाद पीड़ित पत्रकार तहसील गया था। वहां से अपने साथी पत्रकार के साथ बाइक पर तहसील से गांधी मार्केट होते हुए कचहरी स्टेट बैंक के लिए जा रहा था, तभी प्रिंटिस गर्ल्स इंटर कॉलेज के सामने पीछे से आकर सट्टाकिंग कुनाल सोलंकी और उसके अन्य साथी अज्ञात गुर्गों ने पत्रकार के ऊपर हमला करने का प्रयास किया। किसी तरह पीड़ित पत्रकार उनके चंगुल से बचते हुए, अपने साथ हुई उक्त घटना की शिकायत करने कोतवाली नगर पहुंचा, तो वहां पहले से मौजूद सट्टाकिंग कुनाल सोलंकी और उसके साथी गुर्गों ने पत्रकार के साथ जान से मारने की नियत से बुरी तरह मारपीट की जिसमें पत्रकार अर्ध बेहोशी की हालत में सड़क पर गिर गया, और सट्टाकिंग और उसके गुर्गे पत्रकार के साथ मारपीट करते रहे l

 

*पुलिस के हस्तक्षेप से बची पीड़ित पत्रकार की जान*

 

पीड़ित पत्रकार के साथ जब सट्टाकिंग कुनाल सोलंकी और उसके गुर्गे सड़क पर गिराकर मारपीट कर रहे थे, तब पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया कोतवाली नगर के बाहर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पत्रकार को सट्टाकिंग और उसके गुर्गों से बचाया और अंदर ले जाकर बैठाया।

 

*पत्रकार ने पहले ही जताई थी हमले की आशंका, एएसपी को दी थी शिकायत*

 

सट्टाकिंग कुनाल सोलंकी और इसके साथियों पर न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुई प्राथमिकी के संबंध में पीड़ित पत्रकार ने समाचार चलाया था। इससे कुपित होकर सट्टाकिंग कुनाल सोलंकी और उसके साथी अशोक शर्मा, ज्ञानेश कुमार, और अज्ञात लोग कई दिन से पत्रकार की रेकी कर रहे थे, 05 मई को अशोक शर्मा ने पीड़ित पत्रकार को उसके वाट्सअप नंबर पर कॉल करके स्वयं जान से मारने या अपने गुर्गों से मरवाने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत दिनांक 06 मई को अपर पुलिस अधीक्षक और जनसुनवाई पोर्टल पर भी की गई थी। इसके अगले ही दिन सट्टाकिंग और उसके गुर्गों द्वारा पत्रकार के साथ आपराधिक वारदात को अंजाम दे दिया गया।

 

*रिपोर्ट : रवीश कुमार गोला*

*ब्यूरो चीफ-पब्लिक एशिया एटा*

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष