एटा, 6 मई।विश्व हिन्दू परिषद ब्रज प्रान्त के प्रान्त सह विशेष सम्पर्क प्रमुख अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ कि पूरे ब्रज प्रान्त के कुछ जनपद स्तरीय अधिकारीयो द्वारा सीयूजी फोन नही उठाते है तथा अधीनस्थ कर्मचारी फोन उठाते हैं।
श्री चौहान ने कहाँ कि जव कि माननीय मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट आदेश है कि सभी अधिकारी सीयूजी फोन उठाये तथा जनता की समस्याओं को सुने लेकिन यह आदेश मात्र हवा हवाई हो गया है। कुछ जनपदों के अधिकारी तो फोन नहीं उठाते हैं तथा उनके अधीनस्थ फोन उठाते हैं तथा कह देते है कि साहब अभी मीटिंग में है तथा मै बाद मे बात कराता हूँ लेकिन फिर बात हो नहीं सकती जिसके कारण समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है।जव यह अधिकारी संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का फोन नहीं उठाते है तो आम जनता का तो क्या ही उठाते होगे इस बात का आंकलन किया जा सकता है।कुछ विभागो में देखने मे आया है कि जनता को परेशान किया जाता है क्योंकि सरकार तो बदली लेकिन अधिकारी व कर्मचारीयो की मानसिकता नहीं बदली।जिसके कारण लोगों मे मायूसता देखने को मिल रही है।जव कि कार्यकर्ता संगठन मे निस्वार्थ भाव से कार्य करता है लेकिन जव जनपदों मे अधिकारी फोन नहीं उठायेंगे तो जनता की समस्याओं का समाधान कैसे होगा।
श्री चौहान ने कहाँ कि कुछ समस्याऐ एटा जनपद में भी है जिनको मै नव नियुक्त जिलाधिकारी महोदय को भी मिलकर अवगत कराऊगा तथा पूरे ब्रज प्रान्त में फोन न उठाने वाले अधिकारीयो की सूची बनाकर माननीय मुख्यमंत्री जी को सौंपी जायेगी मेरा माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि आप अपने स्तर से अधिकारीयों की फोन न उठाने की समस्या को गम्भीरता से लेते हुए जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही करे अन्यथा कि स्थिति में इसका सीधा असर 2027 के विधानसभा चुनावों में दिखाई पडेगा। ब्रज प्रान्त के अधिकारीयो को निर्देशित करे कि संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का फोन उठाये तथा समस्याओ को सुने तथा निस्तारण कराये ताकि जनता मे सन्देश जाये कि उ.प्र सरकार समस्या का तत्काल समाधान कराती है। जिससे सरकार की छवि खराब होने से वच सके।






