WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

​पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की 5वीं पुण्यतिथि पर आगरा में विचार गोष्ठी का आयोजन, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*​पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की 5वीं पुण्यतिथि पर आगरा में विचार गोष्ठी का आयोजन*

 

​आगरा। ‘जय जवान, जय किसान, जय संविधान’ के उद्घोष के साथ आज शास्त्री पुरम स्थित आशीर्वाद गार्डन में श्रद्धेय चौधरी अजित सिंह जी की 5वीं पुण्यतिथि अत्यंत भावपूर्ण तरीके से मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय चौधरी साहब के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। ​श्रद्धांजलि सभा के पश्चात एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने चौधरी अजित सिंह जी द्वारा किसानों, मजदूरों और वंचितों के उत्थान के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद माननीय के.सी. त्यागी जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सादाबाद विधायक प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू चौधरी, मांट विधायक माननीय योगेश नौहवार और अनुपम मिश्रा ने अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी साहब ने सदैव किसानों की आवाज को संसद तक पहुँचाया और उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर प्रदेश और महानगर कार्यकारिणी के सम्मानित पदाधिकारियों सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से: ​प्रदेश उपाध्यक्ष: कप्तान सिंह चाहर एवं नरेंद्र सिंह बघेल ​महानगर अध्यक्ष: दुर्गेश शुक्ला

​अन्य गणमान्य: आलोक चौधरी, सुरेंद्र सिंह, नीरज भारद्वाज, निर्मल मथुरिया, सोनू वर्मा, प्रमोद कश्यप, महेंद्र ओम जी, करण सिंह, मोनू उपाध्याय, शेर सिंह, संजीव कुमार, सुनील राजपूत, रिंकू सिंह, सैयद अब्बास, किशोर राठौर, श्री ओम गुप्ता, गणेशी तोमर, रामनारायण, अजय वर्मा एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।​कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर चौधरी साहब के संकल्पों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment