WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कुएं में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, छेत्र में फैली सनसनी। रिपोर्ट सत्यदेव पांडे बीएमएफ ब्यूरो चीफ सोनभद्र 

कुएं में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, छेत्र में फैली सनसनी।

 

रिपोर्ट सत्यदेव पांडे बीएमएफ ब्यूरो चीफ सोनभद्र

 

चोपन/सोनभद्र। नगर क्षेत्र के अग्रवाल मार्केट स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को सुबह एक कुएं में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायरबिग्रेड और स्थानीय लोगो के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्रवाल मार्केट में स्थित सत्यदेव पाण्डेय के कुएं से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों को शक हुआ। जब लोगों ने कुएं के अंदर देखा तो एक व्यक्ति का शव कुएँ मे दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल लोगो द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया।

बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच है। शव पूरी तरह सड़-गल चुका है जिसके कारण उसकी पहचान करने मे मुश्किल हो रही है। मृतक पैंट-शर्ट पहने हुए था। पुलिस को शव की तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं ब्याप्त हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

पुलिस आसपास के थानों और गुमशुदगी के मामलों की भी जांच कर रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके। घटना के बाद इलाके में दहशत और कौतूहल का माहौल बना हुआ है और समाचार लिखें जाने तक शव की पहचान नहीं हो पायी है।

Leave a Comment