WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

शिक्षामित्रों ने प्राथमिक शिक्षा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई-डीएम* *गोरखपुर से प्रसारित मुख्यमंत्री जी के समारोह का हुआ सीधा प्रसारण, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*शिक्षामित्र सम्मान समारोह का हुआ आयोजन*

*शिक्षामित्रों ने प्राथमिक शिक्षा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई-डीएम*

*गोरखपुर से प्रसारित मुख्यमंत्री जी के समारोह का हुआ सीधा प्रसारण*

*विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए*

*एटा।*

बेहतर शिक्षा -उन्नत भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षामित्रों में उल्लास -पूरी हुई आस को लेकर मंगलवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हरचंदपुर कला में शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा गोरखपुर से प्रसारित समारोह का सीधा प्रसारण देखा गया वहीं जनपद स्तर पर भी जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बढे हुए मानदेय 18000 रुपए की राशि के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मारहरा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह लोधी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन कर किया । कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सकीट की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया ।

मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के सीधे प्रसारण के पश्चात मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी द्वारा शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।

तत्पश्चात जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने संबोधित करते हुए कहा की प्रथम गुरु मां बाप के पश्चात बेसिक शिक्षा की प्रारंभिक कक्षाओं में अध्यापन कर रहे दूसरे गुरु शिक्षामित्र ही हैं। शिक्षामित्रों ने प्राथमिक शिक्षा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने शिक्षामित्रों से आह्वान किया कि वह विद्यालय में शिक्षकों के साथ बेहतर सामजस्य बनाकर विभागीय योजनाओं का कार्य कुशलता के साथ सम्पादन करते हुए उन्नति की ओर ले जाएं।

जनपद के प्रभारी उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डाइट एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने टीम भावना के साथ काम करने हेतु समस्त शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय की शुभकामनाएं देते हुए आवाह्न किया कि वह और बेहतर प्रयास करें ताकि जनपद में शिक्षा की तस्वीर और उज्ज्वल हो।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 इंद्रजीत सिंह, जिला समन्वय संजय मिश्रा, संजय यादव, अविनाश शुक्ला, राम लखन, आशीष गंगवार, शिक्षामित्र संगठन के पदाधिकारी राजेश गुप्ता, अवधेश यादव, राष्ट्रदीप पचौरी, मानवेंद्र सिंह, सुद्योतकर यादव, सुक्लेश कुमारी आदि उपस्थित थे। शिक्षामित्र सम्मान समारोह में प्रतीकात्मक चेक प्राप्त करने वालों में मोहनलाल, श्रीमती मधु सिंह चौहान, शशि शर्मा ,विनीत तिवारी, वीना वर्मा ,बबीता राजपूत, सरला आदि उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन एवं रंगोली संयोजन संजय शर्मा ने किया। इस दौरान श्रेष्ठ शिक्षकों में एसआरजी विपिन शाक्य, प्रीती गौड, राज्य पुरस्कार शिक्षक बिम्बिसार बौद्ध, शौर्य मिश्रा, ओमवीर सिंह, अनुपमा द्विवेदी के अलावा स्पेशल एजुकेटर रंजना शर्मा, प्रशांत पांडे ,निधि मिश्रा ,शांति शाक्य, राजेश कुमार, अनुपम कुमारी, डायट प्रवक्ता नवनीत शर्मा ,सुधीर कुमार, बबलू यादव, सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्र व शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Comment