*Big breaking….*
*सरकार देने जा रही है बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत*
*पूरे प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर अब पोस्ट पेड मीटर की तरह ही काम करेंगे*
ऊर्जा मंत्री ने आज विभाग के अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की और मीटिंग में स्मार्ट प्रीपेड मीटर से संबंधित निर्णय लिया है कि सभी स्मार्ट मीटर अब पोस्ट पेड मीटर की तरह ही काम करेंगे।
विद्युत उपभोक्ताओं को स्मार्ट /प्रीपेड मीटर से आ रही तकनीकी दिक्कत के मद्देनजर उन्हें बड़ी राहत देने का महत्वपूर्ण निर्णय आज लिया है।
जिसके अनुसार अब:
1. सभी उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर सामान्य/पोस्ट-पेड मीटर की तरह ही कार्य करेगा।
2. अर्थात् प्री-पेड नाम की व्यवस्था समाप्त की जा रही है।
3. जैसे आप पहले मासिक बिल भरते थे वैसे ही महीने की 1 तारीख से 30 तारीख तक का बिल अगले दस दिन में आपको एसएमएस या ह्वाट्सऐप पर भेजा जाएगा।
4. बिल मिलने के बाद दी गई समय सीमा में आप कृपया बिल अवश्य भरें।
5. आपसे यह भी निवेदन है कि अपना फ़ोन नंबर अद्यतन करा लें और बिजली विभाग से आने वाले संदेशों पर ध्यान दें।
6. विभाग को यह भी पुनः निर्देशित किया है कि किसी भी स्थिति में महीने के अंदर बिजली नहीं काटी जाएगी।
7. साथ ही यह भी कहा है कि पिछला बकाया हो तो उपभोक्ता दस किश्तों में भरने की सुविधा प्रदान की जाय।
8. पुराने मीटरों को स्मार्ट-प्रीपेड मीटर से बदलने का कार्य स्थगित किया गया है।






