*उत्तर प्रदेश लखनऊ सचिवालय 4 मई 2026 महत्वपूर्ण अपडेट*
*जनगणना कार्य पर तबादलों का ब्रेक! यूपी में ट्रांसफर नीति पर नया मोड़*

प्रदेश में *प्रशासनिक तबादलों* के *बीच* अब जनगणना *कार्य* ने *बड़ा हस्तक्षेप कर* दिया है। *जनगणना निदेशालय* ने राज्य *सरकार से अनुरोध* किया है कि *जनगणना में लगे अधिकारियों* और *कर्मचारियों* का *कार्य* अवधि के दौरान *तबादला न किया* जाए। इस आग्रह के बाद *यह माना जा रहा है* कि तबादला नीति लागू होने के बावजूद कई अफसरों की ट्रांसफर की उम्मीदों पर फिलहाल “ब्रेक” लग सकता है।
*गौरतलब है* कि हाल ही में योगी *सरकार* ने *महज बीते 15 दिनों* के *भीतर 33* जिलाधिकारियों *(DM) समेत* कुल *102 IAS अधिकारियों* के *तबादले* कर प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी थी। ऐसे में जनगणना जैसे व्यापक और संवेदनशील कार्य के बीच लगातार तबादले व्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं।
*कानूनी विशेषज्ञों का मानना है* कि *जनगणना देश* का सबसे बड़ा प्रशासनिक अभियान है, जिसमें स्थिरता और निरंतरता बेहद जरूरी होती है। अब देखना होगा कि सरकार इस अनुरोध पर क्या रुख अपनाती है।






