WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

महिला पत्रकार सरिता सिंह के रहस्यमयी ढंग से लापता होने पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने लिया गंभीरता से

*महिला पत्रकार सरिता सिंह के रहस्यमयी ढंग से लापता होने पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने लिया गंभीरता से।*

*मीडिया इन्वेस्टिगेशन कार्य प्रारंभ*

 

 

मिर्जापुर (अदलहाट):

जनपद के चुनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत दीक्षितपुर की महिला पत्रकार सरिता सिंह के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी सरिता सिंह का पता नहीं लगा, और परिजनों में गहरा रोष व्याप्त है। भारतीय मीडिया फाउंडेशन (BMF) नेशनल ने इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन को सख्त चेतावनी दी है।

*घटना का विवरण और संदिग्ध परिस्थितियाँ:*

प्राप्त जानकारी और साक्ष्यों के अनुसार, पत्रकार सरिता सिंह 30 अप्रैल 2026 को शाम करीब 6:00 बजे घर से किसी अमित संत की पैरवी के सिलसिले में पुलिस चौकी नरायनपुर जाने की बात कहकर निकली थीं।

*अंतिम लोकेशन:* उसी रात करीब 8:30 बजे उन्हें नरायनपुर बाजार में देखा गया था, जिसकी पुष्टि स्थानीय सीसीटीवी (CCTV) फुटेज से भी हुई है।

*मोबाइल बंद होना:* नरायनपुर बाजार में देखे जाने के तत्काल बाद उनका मोबाइल फोन रहस्यमयी तरीके से स्विच ऑफ हो गया, जो अब तक बंद है।

*पैरवी का मामला:* अमित संत के अनुसार, 1 मई को भी वह नरायनपुर के आसपास देखी गई थीं और भोरमार माफी से वापस नरायनपुर आई थीं, लेकिन उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

 

परिजनों का कहना है कि सरिता सिंह नरायनपुर पुलिस चौकी पर अमित संत की पैरवी हेतु निकली थीं फोन पर बताया कि चौकी से निकल कर नरायनपुर में हूं थाना अदलहाट जाना हैं।

 

 

परंतु अदलहाट थाना प्रभारी अजय सेठ से बातचीत की गई मीडिया की टीम ने तकीकात किया तो पाया कि पुलिस ने किसी भी प्रकार की आधिकारिक मुलाकात या सूचना से इनकार किया हैं।

जांच में पाया गया कि थाने से किसी भी प्रकार का फोन नहीं किया गया था।

पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी होने पर पूरी तरीके से छानबीन जांच की जा रही है।

क्षेत्र में किसी भी पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता की सुरक्षा के लिए सदैव पुलिस तत्पर रहती हैं।

 

 

*भारतीय मीडिया फाउंडेशन का कड़ा संदेश:*

मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) कोर कमेटी के संस्थापक ए.के. बिंदुसार ने इलाका थाना प्रभारी से तत्काल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि, “मीडिया कर्मी समाज के सजग प्रहरी हैं! उन्होंने पुलिस से तत्काल सकुशल बरामद करने की कार्रवाई करने की अपील हैं।

 

तलाश में जुटी पुलिस और मीडिया टीमें:

 

घटना की जानकारी प्राप्त होने पर वर्तमान में पत्रकार साथी और पुलिस की टीमें सरिता सिंह की तलाश में लगी हुई हैं। सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड्स खंगाले जा रहे हैं। भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने सभी मीडिया कर्मियों से एकजुट होने और इस जांच में सहयोग करने की अपील की है।

यूनियन के संस्थापक एके बिंदुसार ने कहा कि बिना जांच प्रक्रिया पूर्ण किए किसी को भी गलत नहीं ठहर जा सकता।

उन्होंने कहा कि पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाने के लिए यूनियन पूरी तरीके से संकल्पित है।

Leave a Comment