*#फतेहपुर..*
*शादी के घर में पसरा मातम*
*एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक पीने से होने वाली दुल्हन की मौत, कई बच्चे बीमार*
फतेहपुर जिले के धाना गांव में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब शादी की तैयारियों के बीच एक 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू निषाद के रूप में हुई है, जिसकी शादी आगामी 8 मई को होनी तय थी।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, खुशबू की शादी बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ निवासी मनोज के साथ तय हुई थी। घर में शादी की रस्में चल रही थीं और मेहमानों का आना-जाना शुरू हो चुका था। इसी दौरान घर में कोल्ड ड्रिंक मंगवाई गई थी।
खुशबू के साथ-साथ घर के छोटे बच्चों ने भी कोल्ड ड्रिंक पी। इसे पीने के कुछ ही देर बाद खुशबू की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उसे लगातार उल्टियां होने लगीं और वह अचेत हो गई।
कोल्ड ड्रिंक पीने वाले अन्य बच्चों की हालत भी खराब होने लगी, जिन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
खुशबू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।






