WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भीषण गर्मी में गनेशपुर प्यासा, पानी की टंकी से नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करे प्रशासन, रिपोर्ट सर्वर हुसैन

*भीषण गर्मी में गनेशपुर प्यासा, पानी की टंकी से नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करे प्रशासन*

#गनेशपुर गांव से लगातार यह शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि पानी की टंकी से नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है, जिसके कारण गांव के गरीब, मजदूर और कमजोर वर्ग के परिवारों को भीषण गर्मी में पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

 

काफी घर इस पानी की टंकी पर निर्भर हैं, लेकिन लंबे समय से पानी की आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जो अत्यंत चिंताजनक स्थिति है।

 

मैं जल निगम विभाग, संबंधित अधिकारियों, एवं जलापूर्ति व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों से मांग करता हूं कि गनेशपुर गांव की पानी की टंकी को तत्काल प्रभाव से सुचारु रूप से संचालित कराया जाए और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। जिस अधिकारी, कर्मचारी या ऑपरेटर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निभाए।

 

पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता से ग्रामवासियों को वंचित रखना किसी भी हाल में उचित नहीं है। प्रशासन को इस गंभीर समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर स्थायी समाधान निकालना चाहिए, ताकि गनेशपुर की जनता को राहत मिल सके और भीषण गर्मी में किसी को प्यासा न रहना पड़े।

 

Leave a Comment