WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बिजनेस प्लान पर सवाल: हल्की हवा चलते ही आखिर क्यों ट्रिप हो जाती है बिजली सप्लाई?रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*बिजनेस प्लान पर सवाल: हल्की हवा चलते ही आखिर क्यों ट्रिप हो जाती है बिजली सप्लाई?*

 

*करोड़ों रुपए खर्च कर बिजनेस प्लान के किए गए कार्यों के दावों की हकीकत :

एटा,बिजली विभाग द्वारा जिले भर में बिजनेस प्लान के तहत आधारभूत ढांचे को मजबूत करने,बेहतर तार लगाने, कमर्शियल सुधार करने और सही बिलिंग के जरिए लाइन लॉस घटाने के दावे लगातार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही उपभोक्ता सेवाओं में सुधार, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और नई लाइनें, ट्रांसफॉर्मर व सब-स्टेशन स्थापित कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की बात भी कही जाती रही है। लेकिन हकीकत इन दावों से अलग नजर आ रही है। शहर में मध्यम या तेज हवा चलते ही कई फीडरों की सप्लाई ट्रिप हो जाती है, जिससे बार-बार बिजली* *कटौती की समस्या सामने आती है। इससे न सिर्फ आम उपभोक्ता परेशान हैं, बल्कि छोटे कारोबार और दैनिक कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि जब वर्षों से बिजनेस प्लान के अंतर्गत कार्य किए जा रहे हैं, तो फिर बिजली व्यवस्था इतनी संवेदनशील क्यों बनी हुई है कि हल्के मौसम बदलाव में भी चरमरा जाती है। क्या सुधार कार्य केवल कागजों तक सीमित हैं या फिर जमीनी स्तर पर उनकी गुणवत्ता में कहीं कमी रह गई है? स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि विभाग वास्तव में मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने में सफल होता, तो इस तरह की समस्याएं बार-बार सामने नहीं आतीं। अब जरूरत इस बात की है कि विभाग अपने दावों की समीक्षा कर वास्तविक कमियों को दूर करे, ताकि मध्यम व तेज हवा के चलते भी उपभोक्ताओं को भरोसेमंद और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।*

Leave a Comment