एटा,स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आगरा में हुई संपन्न आज के मुख्य अतिथि पूर्व रणजी ट्रॉफी प्लेयर धीरज शर्मा जी ने फाइनल में खेलने वाली टीम आगरा और एटा के बच्चों को सर्टिफिकेट और ट्रॉफी दी और इस मौके पर स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सचिव अखिल दीक्षित जी ने उन सभी टीमों का स्वागत किया जिन्होंने स्टेट टूर्नामेंट में भाग लिया वाराणसी बरेली शाहजहांपुर नोएडा एटा आगरा मैनपुरी और इटावा पूर्व रणजी ट्रॉफी प्लेयर धीरज शर्मा जी ने बच्चों को बताया स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश एक अच्छा प्लेटफार्म है बच्चों के लिए जिससे कि बच्चों का मनोबल और प्रतिभा निकरकर आ रही है मैं देख रहा हूं स्कूल के बच्चों में बहुत टैलेंट है एक दिन यही बच्चे यूपी और इंडिया से खेलेंगे इस मौके स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के सचिव विनायक शर्मा कोच दया जी गोपाल यादव जीतू यादव विक्की पारेख विशाल आदि लोग मौजूद थे






