एटा पुलिस ने साइबर ठगी के 6 हजार रुपये पीड़ित के खाते में कराए वापस
(ब्यूरो चीफ अनिल सोलंकी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान एटा)
एटा, जनपद में साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम एटा ने एक ऑनलाइन ठगी के मामले में पीड़ित को पूरी राहत दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री योगेन्द्र सिंह व क्षेत्राधिकारी साइबर श्री नितीश गर्ग के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
पीड़ित राजकुमार पुत्र वीरसहाय, निवासी ग्राम जोगामई, थाना पिलुआ, एटा ने 2 मई 2026 को थाना साइबर क्राइम को बताया कि एटा तहसील से कानूनगो बनकर उसके खेत की नाप कराने के नाम पर 6,000 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई।
थाना साइबर क्राइम ने प्रकरण की गंभीरता से जांच करते हुए त्वरित कार्रवाई की। संबंधित मर्चेंट/गेटवे को ई-मेल व बैंक नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर अथक प्रयास के बाद पीड़ित के खाते में 6,000 रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी। पैसे वापस पाकर पीड़ित ने हर्ष जताया और एटा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया।
धनराशि वापस कराने वाली थाना साइबर क्राइम टीम:. प्रभारी निरीक्षक श्री शम्भूनाथ सिंह. निरीक्षक श्री राकेश सरोज. आरक्षी राजा राम
साइबर ठगी से बचने के लिए एटा पुलिस का आमजन को संदेश:· KYC अपडेट के नाम पर बैंक कभी OTP/CVV/पिन नहीं मांगते।· कस्टमर केयर नंबर आधिकारिक वेबसाइट से ही लें।· अनजान लिंक पर क्लिक न करें।· बैंक से जुड़ी कोई जानकारी फोन पर साझा न करें।· पब्लिक वाई-फाई से बचें, सुरक्षित वेबसाइट्स का उपयोग करें।· सोशल मीडिया पर प्राइवेसी सेटिंग्स रखें, पासवर्ड मजबूत रखें।· ‘डिजिटल अरेस्ट’ से डरें नहीं, तुरंत थाने संपर्क करें।· साइबर अपराध पर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।






