WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भारतीय मीडिया फाउंडेशन की कोर कमेटी का सिंगरौली दौरा, बिलासपुर में हुई हाई-प्रोफाइल मीटिंग

*भारतीय मीडिया फाउंडेशन की कोर कमेटी का सिंगरौली दौरा, बिलासपुर में हुई हाई-प्रोफाइल मीटिंग*

_*संस्थापक प्रतिनिधि मिथिलेश मौर्य की अगुवाई में संगठन को नई ऊंचाई देने पर मंथन, स्वास्थ्य मंत्री के दामाद समेत बालू खनन जगत के दिग्गज रहे मौजूद*_

 

*सिंगरौली:* भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) कोर कमेटी ने संगठन विस्तार और आगामी रणनीति को लेकर मध्य प्रदेश के सिंगरौली का दौरा किया। इसके बाद छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में होटल दी ग्रैंड अगस्त्या में एक जानदार एवं शानदार बैठक आयोजित की गई।

 

सिंगरौली में कार्यक्रम की रूपरेखा तय!

सिंगरौली दौरे के दौरान यूनियन के संस्थापक प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार मौर्य, सांस्कृतिक फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा मुकेश महाराज, पंडित गोपाल दीक्षित और पंडित गौरव पांडेय समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर जोरदार मीटिंग की। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर बड़े अभियान चलाने की रूपरेखा तय की गई।

 

सिंगरौली बिलासपुर की बैठक में उमड़े दिग्गज!

सिंगरौली के बाद बिलासपुर के होटल दी ग्रैंड अगस्त्या में हुई हाई-प्रोफाइल मीटिंग चर्चा का केंद्र रही। इस दौरान भारतीय मीडिया फाउंडेशन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के तमाम मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

बैठक में सूरजपुर के सेमरा में आयोजित प्रवचन एवं आशीर्वाद कार्यक्रम की सफलता पर रणनीति तैयार की गई।

बैठक की खास बात यह रही कि इसमें छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री के दामाद स्वास्तिक उर्फ सोनू जायसवाल के साथ-साथ बालू खनन जगत के एक से एक दिग्गज भी मौजूद रहे। सभी ने संगठन के विजन और मीडिया जगत को सशक्त बनाने के रोडमैप पर सहमति जताई।

 

संस्थापक प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार मौर्य ने बताया कि मीटिंग पूरी तरह सफल रही। संगठन अब राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों की आवाज को और बुलंद करेगा और सामाजिक-सांस्कृतिक मोर्चे पर भी बड़ी भूमिका निभाएगा।

 

 

आगे की राह!

कोर कमेटी ने तय किया कि जल्द ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर जिले में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। पत्रकार सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए भारतीय मीडिया फाउंडेशन निर्णायक लड़ाई लड़ेगा।

Leave a Comment