क्षेत्राधिकारी दुर्गेश दीप की सख्ती से खागा सर्किल में कानून व्यवस्था मजबूत

*क्षेत्राधिकारी दुर्गेश दीप की सख्ती से खागा सर्किल में कानून व्यवस्था मजबूत*

 

*पीड़ितों को त्वरित न्याय, अपराधियों में खौफ, पुलिसिंग बनी भरोसे का प्रतीक*

 

फतेहपुर। खागा सर्किल क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी दुर्गेश दीप की प्रभावशाली कार्यशैली, सख्त प्रशासनिक नियंत्रण और निष्पक्ष पुलिसिंग के चलते कानून व्यवस्था लगातार मजबूत होती दिखाई दे रही है। ईमानदार छवि, तेज कार्यशैली और पीड़ितों को तत्काल न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता ने उन्हें जनता के बीच भरोसेमंद पुलिस अधिकारी के रूप में स्थापित किया है।

 

खागा सर्किल के अंतर्गत आने वाले खागा, सुल्तानपुर घोष, किशनपुर, खखरेरू तथा धाता थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था और जनसुनवाई को लेकर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में पुलिस टीम हर शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए पीड़ितों को त्वरित राहत पहुंचाने का कार्य कर रही है।

 

बताया जाता है कि लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई को लेकर क्षेत्राधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में पुलिस की सक्रियता का असर यह है कि क्षेत्र में अपराधियों में खौफ और आम जनता में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है।

 

क्षेत्राधिकारी दुर्गेश दीप की कार्यप्रणाली की खास बात यह है कि वह केवल कार्यालय तक सीमित न रहकर स्वयं फील्ड में पहुंचकर हालात का जायजा लेते हैं। संवेदनशील मामलों में त्वरित हस्तक्षेप और निष्पक्ष कार्रवाई के कारण लोगों का पुलिस प्रशासन पर विश्वास बढ़ा है।

 

जनता का कहना है कि खागा सर्किल में पुलिसिंग अब केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं बल्कि न्याय और विश्वास का माध्यम बनती जा रही है। क्षेत्राधिकारी की सख्त लेकिन मानवीय कार्यशैली पुलिस विभाग की छवि को नई पहचान दे रही है।

Leave a Comment