WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एनबीडब्ल्यू वारंटियों के विरुद्ध अभियान: एटा पुलिस ने तीन फरार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

एनबीडब्ल्यू वारंटियों के विरुद्ध अभियान: एटा पुलिस ने तीन फरार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

(रिपोर्ट अभिषेक तोमर जिला उपाध्यक्ष भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल एटा)

एटा, जनपद में लंबित गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में एटा पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेन्द्र सिंह के सघन पर्यवेक्षण में चल रहे इस अभियान के तहत आज पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों में थाना बागवाला क्षेत्र के ग्राम खडौआ निवासी ब्रजेश कुमार (पुत्र कालीदास, उम्र 35 वर्ष), थाना मिरहची क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर गढौली निवासी हरीशचन्द्र (पुत्र नाथूराम, उम्र 45 वर्ष) तथा थाना जलेसर क्षेत्र के ग्राम बैरनी निवासी पातीराम (पुत्र दौलतराम) शामिल हैं।

 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लंबित वारंटियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वांछित अपराधी की सूचना तुरंत पुलिस को दें। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों को न्यायिक प्रक्रिया में शामिल करने के लिए संबंधित थानों में पेश किया जा रहा है।

Leave a Comment