WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

वाटर एड इंडिया द्वारा डॉ. बृजेश महादेव को “जल चैंपियन” सम्मान से किया गया सम्मानित

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ सोनभद्र)

सोनभद्र। वाटर एड इंडिया द्वारा डॉ. बृजेश कुमार सिंह ‘महादेव’ को जल संरक्षण, स्वच्छता जागरूकता एवं जनसहभागिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित “जल चैंपियन” सम्मान से सम्मानित किया गया है। डॉ. महादेव वर्तमान में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी, ब्लॉक नगवां, सोनभद्र में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं तथा ब्लॉक स्काउट मास्टर एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सोनभद्र के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। शिक्षा और समाजसेवा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने वाले डॉ. महादेव को यह सम्मान जल-सुरक्षित राष्ट्र निर्माण की दिशा में उनके सतत प्रयासों, दूरदर्शी सोच एवं सामाजिक प्रतिबद्धता के लिए प्रदान किया गया।
वाटर एड इंडिया, जो जल सेवा चैरिटेबल फाउंडेशन के रूप में पंजीकृत एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है, के प्रबंधक अमितयुष प्रियदर्शी (डिजिटल अनुभाग) द्वारा जारी सम्मान पत्र में डॉ. महादेव के योगदान की सराहना करते हुए कहा गया कि उन्होंने जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में प्रेरणादायी कार्य किया है। विद्यालय एवं समुदाय स्तर पर जल संरक्षण, स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल के प्रति लोगों को जागरूक करने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। ज्ञात हो कि “जल चैंपियन” पहल वाटरएड इंडिया द्वारा संचालित एक राष्ट्रव्यापी अभियान है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को जमीनी स्तर पर जल संरक्षण गतिविधियों से जोड़ना और उन्हें नेतृत्व के लिए प्रेरित करना है। इस अभियान के अंतर्गत विद्यालयों एवं समुदायों में “जल शपथ”, जल संरक्षण, स्वच्छता जागरूकता, वर्षा जल संचयन तथा सतत जल प्रबंधन से संबंधित कार्यक्रमों का संचालन करते हैं। अब तक इस अभियान से 21 हजार से अधिक लोग जुड़ चुके हैं और देशभर में जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं।
डॉ. बृजेश महादेव लंबे समय से शिक्षा, साहित्य, स्काउटिंग एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना विकसित करने, नवाचार आधारित शिक्षण गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता फैलाने के लिए वे लगातार कार्य कर रहे हैं। इससे पूर्व भी उन्हें ग्लोबल डायमंड आइकन अवार्ड, एशियन एजुकेशन अवार्ड, नेशनल बिल्डर्स अवार्ड एवं राज्य आईसीटी अवार्ड सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।
“जल चैंपियन” सम्मान प्राप्त होने पर शिक्षकों, स्काउट गाइड परिवार, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे सोनभद्र जनपद एवं शिक्षा जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष