WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

दुखों का होगा अंत: छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर पधार रहे हैं बाबा मुकेश महाराज जी

*दुखों का होगा अंत: छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर पधार रहे हैं बाबा मुकेश महाराज जी*

*सूरजपुर में सजेगा आध्यात्मिक दरबार: काशी के विद्वान पंडितों द्वारा होगा भव्य देवी आवाहन और श्री शीतला माता की अर्चना*

*सनातन राष्ट्र भारत रक्षक महामोर्चा द्वारा भव्य प्रवचन एवं आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन; आम जनता से सम्मिलित होने की अपील*-

एके बिंदुसार

 

 

 

 

सूरजपुर, छत्तीसगढ़।

 

 

सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और जनकल्याण के संकल्प के साथ, ‘सनातन राष्ट्र भारत रक्षक महामोर्चा’ द्वारा छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक विशाल आध्यात्मिक समागम का आयोजन किया जा रहा है। श्री शीतला माता की असीम कृपा से, शृंगी ऋषि की इस पावन तपोभूमि पर भक्तों के कष्टों को हरने के लिए सुप्रसिद्ध बाबा मुकेश महाराज जी का आगमन हो रहा है।

 

 

इस कार्यक्रम की सबसे विशेष बात यह है कि काशी (वाराणसी) की पावन धरती से पधार रहे प्रख्यात विद्वान पंडित गौरव पांडेय के नेतृत्व में लगभग 10 कर्मकांडी ब्राह्मणों की टोली द्वारा श्री शीतला माता की विशेष अर्चना और वंदना की जाएगी।

स्वर्ग के समान दिव्य होगा आयोजन स्थल:

काशी के विद्वानों द्वारा मंत्रोच्चार और सभी देवी-देवताओं के आवाहन से कार्यक्रम स्थल को पूरी तरह स्वर्गमय बनाया जाएगा। भक्तिमय वातावरण में होने वाले इस दिव्य पूजन से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि का संचार होगा।

 

कार्यक्रम का विवरण:

यह दिव्य प्रवचन एवं आशीर्वाद कार्यक्रम 09 मई 2026 से 23 मई 2026 तक चलेगा। प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक बाबा जी अपने मुखारविंद से ज्ञान की वर्षा करेंगे और उपस्थित जनसमूह को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

आयोजन स्थल:

कार्यक्रम का आयोजन ग्राम सेमरा (अवध पाठक जी के मकान के पास), थाना/तहसील- चाँदनी, बिहारपुर, जिला- सूरजपुर (छत्तीसगढ़) में निश्चित किया गया है।

आम जनता से विशेष अपील:

भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल कोर कमेटी) के संस्थापक एवं कार्यक्रम के निवेद्क श्री एके बिंदुसार ने क्षेत्र की समस्त धर्मप्रेमी जनता, माताओं-बहनों और युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में पहुँचकर धर्म लाभ उठाएं। उन्होंने कहा, “यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति से जुड़ने और बाबा जी के आशीर्वाद से अपने जीवन के दुखों को दूर करने का एक सुनहरा अवसर है।”

सौजन्य एवं व्यवस्था:

इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन ‘श्री शीतला माता सेवा धाम जनकल्याण ट्रस्ट’ के सौजन्य से किया जा रहा है। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि किसी को असुविधा न हो।

संपर्क सूत्र:

किसी भी प्रकार की जानकारी या सहयोग के लिए श्रद्धालु इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

9664959006

9305790604

9415818169

7307629604

“धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो!”

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष