WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

शिव नाडर फाउंडेशन के सहयोग से परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल कंटेंट आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा *जिलाधिकारी, रिपोर्ट अंशुल शर्मा

*शिव नाडर फाउंडेशन के सहयोग से परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल कंटेंट आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा *जिलाधिकारी*

एटा 30 अप्रैल 2026 (सू0वि0)। जनपद एटा में बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने हेतु शिव नाडर फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अरविंद सिंह से शिष्टाचार भेंट कर शिक्षा संबंधी अपने कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

बैठक के दौरान फाउंडेशन के ग्रुप मैनेजर ललितेंद्र भारतीय द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया गया। उन्होंने जनपद एटा में डिजिटल कंटेंट के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों में किए जा रहे कार्यों, उनके जमीनी प्रभाव तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला।

फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि नवाचारी प्रयासों एवं तकनीक आधारित शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से विद्यार्थियों की सीखने की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार लाया जा रहा है। साथ ही स्थानीय स्तर पर प्राप्त सकारात्मक परिणामों को भी साझा किया गया, जो इन पहलों की प्रभावशीलता को दर्शाते हैं।

जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने शिव नाडर फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के परिणामोन्मुख एवं नवाचारी प्रयास शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इन कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।यह भेंट जनपद एटा में शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग, समन्वय एवं गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखी जा रही है।

बैठक में सोबरन सिंह, ऋचा अग्रवाल, शैलेंद्र कुमार एवं जगदीश सैनी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष