WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

लखनऊ में तेज हवा के साथ बारिश,भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से लोगों को मिली राहत, रिपोर्ट राजेश शर्मा

*लखनऊ में तेज हवा के साथ बारिश,भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से लोगों को मिली राहत*

 

*बुधवार को लखनऊ समेत 50 से अधिक जिलों में हल्की बारिश का था पूर्वानुमान*

 

लखनऊ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और पास के जिलों में लोगों को बुधवार को भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से राहत मिल गई।लखनऊ में दोपहर में तेज हवाओं के साथ बारिश ने राहत पहुंचाने का काम किया।

 

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बुधवार से पूरब से पश्चिम तक कई जिलों में बारिश,मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी था।इसी क्रम में दोपहर लगभग दो बजे से लखनऊ में बारिश होने लगी।बुधवार को लखनऊ समेत 50 से अधिक जिलों में हल्की बरसात का पूर्वानुमान था।

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज से आंधी-तूफान,गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की थी। इस दौरान 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना पर लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी थी।

 

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण शनिवार तक बादलों की आवाजाही के बीच 50 से अधिक जिलों में 40-60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलने का पूर्वानुमान है,जिससे अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। मंगलवार को लखनऊ में 15 दिन बाद पारा 40 के नीचे 39.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

 

न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक 26.4 डिग्री दर्ज किया गया।ज्यादातर जिलों में मौसम बदलने का असर दिखा।बांदा में भीषण गर्मी का दौर जारी है और चौथे दिन भी 45.6 डिग्री के साथ सबसे गर्म जिला रहा।

 

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है मौसम में बदलाव से कई जिलों में लू से काफी राहत मिलेगी। मंगलवार को झांसी,हमीरपुर,आगरा,अलीगढ़,औरैया, फिरोजाबाद,ललितपुर,मथुरा और महोबा में हल्की बारिश हुई।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष