WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बाबा साहेब ने अधिकारों के लिए संघर्ष करना सिखाया” — रंजीत सिंह यादव, रिपोर्ट जितेंद्र गौतम एडवोकेट

*बाबा साहेब ने अधिकारों के लिए संघर्ष करना सिखाया” — रंजीत सिंह यादव*

 

*मारहरा विधानसभा के गांव नगला पवल मे अंबेडकर जयंती मेले का आयोजन*

 

एटा (मारहरा)। मारहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला पवल में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य मेले का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोगों की उपस्थिति रही, जिससे पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

मेले का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव द्वारा फीता काटकर विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

अपने संबोधन में रंजीत सिंह यादव ने कहा कि बाबा साहेब ने भारतीय संविधान के माध्यम से समाज के वंचित, शोषित एवं पीड़ित वर्गों को न केवल अधिकार दिलाए, बल्कि उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने की राह भी दिखाई। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। आज के समय में उनके विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है, ताकि समाज में समानता और भाईचारे की भावना मजबूत हो सके।

मुख्य अतिथि जुगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर ही एक समतामूलक समाज की स्थापना संभव है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा को प्राथमिकता दें और समाज के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

समिति के संयोजक दुर्गविजय सिंह ने सभी अतिथियों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव फईमुद्दीन वारसी, जिला पंचायत सदस्य विमलेश यादव उर्फ बबलू, ओमवीर सिंह ढाका, शैलेश यादव (अंबारी), अवधेश यादव (धुआई), अवधेश यादव (रूद्रपुर), विनोद कुमार गौतम, मनोज भारद्वाज, महेंद्र प्रजापति, प्रेमचंद पहलवान शशिकांत चक्रवर्ती सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष