WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सनातन धर्म के पुनरुत्थान हेतु सूरजपुर के तहसील चांदनी बिहारपुर पावन धरा पर पधार रहे हैं बी एम एफ नेशनल के सांस्कृतिक फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा मुकेश महाराज

*सनातन धर्म के पुनरुत्थान हेतु सूरजपुर के तहसील चांदनी बिहारपुर पावन धरा पर पधार रहे हैं बी एम एफ नेशनल के सांस्कृतिक फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा मुकेश महाराज*

 

*श्रृंगी ऋषि की तपोभूमि से मात्र 500 मीटर की दूरी पर सेमरा में 09 मई से सजेगा आध्यात्मिक दरबार; दुखियों का दुख हरेंगे बाबा मुकेश जी महाराज,*

 

 

सूरजपुर (छत्तीसगढ़)।

सनातन संस्कृति के संरक्षण और जन-कल्याण के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक भव्य आध्यात्मिक समागम होने जा रहा है। श्री शीतला माता की असीम कृपा से, श्रृंगी ऋषि की पावन तपोभूमि से मात्र 500 मीटर दूरी पर ग्राम सेमरा में सुप्रसिद्ध बाबा और सनातन राष्ट्र भारत रक्षक महामोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव बाबा मुकेश महाराज जी का भव्य ‘प्रवचन एवं आशीर्वाद कार्यक्रम’ आयोजित किया जा रहा है।

15 दिवसीय अनुष्ठान का आयोजन,

यह कार्यक्रम आगामी 09 मई 2026 से शुरू होकर 23 मई 2026 तक निरंतर चलेगा। प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से सायंकाल 5:30 बजे तक बाबा मुकेश महाराज जी अपने प्रवचनों के माध्यम से भक्तों को सनातन धर्म के मूल मंत्रों से अवगत कराएंगे एवं भक्त जनों को अपना असीम आशीर्वाद प्रदान करेंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में धर्म के प्रति चेतना जागृत करना और दुखी मानवता की सेवा करना है।

सनातन धर्म का पुनरुत्थान ही मुख्य लक्ष्य,

आयोजन के प्रार्थी और मुख्य वक्ता बाबा मुकेश महाराज जी ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल एक प्रवचन मात्र नहीं, बल्कि सनातन धर्म के पुनरुत्थान की एक मुहिम है। कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री शीतला माता सेवा धाम जनकल्याण ट्रस्ट (चन्दासी, चन्दौली) का सहयोग प्राप्त है। महाराज जी ने आह्वान किया है कि क्षेत्र के अधिक से अधिक श्रद्धालु इस पावन तपोभूमि पर पहुँचकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

कार्यक्रम स्थल एवं व्यवस्था

आयोजन ग्राम सेमरा (अवध पाठक जी के मकान के पास), थाना/तहसील- चांदनी, बिहारपुर, जिला- सूरजपुर में संपन्न होगा। स्थानीय आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

आयोजन एक नजर में:

मुख्य वक्ता: बाबा मुकेश महाराज जी (संस्थापक अध्यक्ष- श्री शीतला माता सेवा धाम जनकल्याण ट्रस्ट)

तिथि: 09 मई से 23 मई 2026 तक

समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक

स्थान: ग्राम सेमरा, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़)

संपर्क सूत्र: 9664959006, 9305790604

इस आध्यात्मिक महाकुंभ को लेकर समूचे सूरजपुर और सीमावर्ती क्षेत्रों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष