WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मंडलायुक्त अलीगढ़ मण्डल द्वारा जनपद एटा में निर्माण कार्यों का निरीक्षण, रिपोर्ट नितिन तिवारी

*#एटा…*

*मंडलायुक्त अलीगढ़ मण्डल द्वारा जनपद एटा में निर्माण कार्यों का निरीक्षण*

*गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया विशेष जोर*

मंडलायुक्त अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ संगीता सिंह ने आज जनपद एटा के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान विभिन्न निर्माणाधीन एवं संचालित परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने सर्वप्रथम कार्यदायी संस्था सी एंड डी एस द्वारा नगर पालिका परिषद एटा हेतु लगभग 6.59 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन कम्युनिटी सेंटर का निरीक्षण किया।

इसके उपरांत मंडलायुक्त ने उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड, लखनऊ द्वारा कारागार विभाग के अंतर्गत जेल रोड स्थित 06 नग (टाइप-2) आवासों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने मंडलायुक्त महोदया को आश्वस्त किया कि निर्माण कार्यों के दौरान उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा तथा मौके पर जाकर समय समय पर निरीक्षण किया जाएगा।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष