WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत लक्ष्य पूर्ति हेतु समीक्षा बैठक सम्पन्न, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*#एटा…*

*मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत लक्ष्य पूर्ति हेतु समीक्षा बैठक सम्पन्न*

 

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026–27 हेतु जनपद एटा को आवंटित 1700 लक्ष्य की पूर्ति के संबंध में जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (डीपीएमयू) की बैठक मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में विकास भवन, एटा स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, एटा, अर्चना कुमारी द्वारा अवगत कराया गया कि विगत वित्तीय वर्ष 2025–26 में जनपद के बैंक अधिकारियों के सहयोग से निर्धारित 1700 लक्ष्य के सापेक्ष 1709 आवेदन स्वीकृत कर लक्ष्य से अधिक उपलब्धि प्राप्त की गई, जो सामूहिक प्रयास एवं समन्वय का परिणाम है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि चालू वित्तीय वर्ष में भी जनपद को आवंटित लक्ष्य को पूर्ण मनोयोग एवं गुणवत्ता के साथ प्राप्त किया जाएगा।

आवेदक अब “C.M. Yuva” मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैंक अधिकारियों से अनुरोध किया गया कि वे अपने स्तर से पात्र अभ्यर्थियों का चयन कर अधिकाधिक आवेदन सुनिश्चित कराएं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि “लखपति दीदी” योजना के अंतर्गत भी अधिक से अधिक आवेदन पत्र भरवाए जाएं।

बैठक में विभिन्न विभागों एवं बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे और योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष