WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अवैध संबंधों के चलते पत्नी का खौफनाक कदम, पति का प्राइवेट पार्ट काटकर कुत्ते को खिलाया, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

आगरा: अवैध संबंधों के चलते पत्नी का खौफनाक कदम, पति का प्राइवेट पार्ट काटकर कुत्ते को खिलाया

आगरा। ताजनगरी के एक थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक पत्नी ने पति के अवैध संबंधों से तंग आकर न केवल उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला, बल्कि उसे कुत्ते को खिला दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और गंभीर रूप से घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अवैध संबंधों के कारण बढ़ा विवाद:

मिली जानकारी के अनुसार, नीलेश (परिवर्तित नाम) एक जूता फैक्ट्री में काम करता है। बताया जा रहा है कि उसका प्रेम प्रसंग अपने ही मकान मालिक की बेटी के साथ चल रहा था। पत्नी को जब इस बात की भनक लगी, तो उसने कई बार इसका विरोध किया। दोनों की शादी को चार साल बीत चुके थे, लेकिन उनके बीच अक्सर कलह रहती थी।

रिश्तों में कड़वाहट और वारदात:

पीड़ित पत्नी का आरोप है कि अवैध संबंधों के कारण नीलेश उसके साथ दूरी बनाकर रखता था और चार साल बाद भी उनकी कोई संतान नहीं थी। पत्नी का कहना है कि समझाने के बावजूद जब नीलेश नहीं माना, तो उसने गुस्से में आकर ‘न रहेगा बांस, न बजेगी बांसुरी’ की तर्ज पर इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने की ठानी।

बेरहमी की हदें पार:

वारदात वाले दिन, पत्नी ने मौका पाकर धारदार हथियार से नीलेश का प्राइवेट पार्ट काट दिया। क्रूरता की हद तो तब हो गई जब उसने कटे हुए हिस्से को पालतू कुत्ते के आगे डाल दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस की कार्रवाई:

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नीलेश को तत्काल पास के अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष