WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

डीएम एवं सीडीओ ने हनुमंतधाम के सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण

*रिपोर्ट राहुल गुप्ता BMF न्यूज नेटवर्क शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश*

*डीएम एवं सीडीओ ने हनुमंतधाम के सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण*

*डीएम ने 31 माई तक शतप्रतिशत कार्य पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को किया निर्देशित*

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने आज मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी के साथ हनुमंतधाम का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा संचालित हनुमंत धाम सौंदर्यीकरण (रिवर फ्रंट)परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। खन्नौत नदी के पक्का पुल से नए पुल (नदी तट) तक पक्की दीवार एवं पथ विकास के साथ हनुमंत धाम के चारों ओर सौंदर्यीकरण कार्य लगभग 935.68 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है, जिसका 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हनुमंत धाम एवं नवीन पथ में प्रकाश व्यवस्था, लाइटिंग, शौचालय, छाया शेड, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक जनसुविधाओं का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह कार्य पूर्ण होने के बाद हनुमंत धाम से पक्का पुल तक यह पथ आपस में जुड़ जाएगा, जिससे लोग सुबह और सायंकाल वॉक कर सकेंगे।

जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदाई संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए कि 31 मई तक हर हाल में सभी निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

Leave a Comment