*रिपोर्ट राहुल गुप्ता BMF न्यूज नेटवर्क शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश*
*जिलाधिकारी ने की जिला पर्यावरण, वृक्षारोपण, गंगा एवं आर्द्रभूमि समिति की समीक्षा*
शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने विभिन्न समितियों की समीक्षा बैठक ली। प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार ने सभी का औपचारिक स्वागत कर जिला वृक्षारोपण समिति की अन्तर्गत वृक्षारोपण पर चर्चा की जिस पर जिलाधिकारी द्वारा समस्त विभागों को पौधारोपण कार्ययोजना एवं सत्यापन सम्बन्धी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। जिला पर्यावरण समिति अन्तर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबन्धन, सी0 एण्ड डी0 वेस्ट, प्लास्टिक वेस्ट, बायो मेडिकल वेस्ट, ई-वेस्ट सहित ध्वनि एवं वायु प्रदूषण आदि के संबंध में विभागवार बिन्दुओं पर चर्चा हुई। जिला गंगा समिति अन्तर्गत विकास खण्ड मिर्जापुर स्थित ग्राम पाहरूआ में कछुआ तालाब के संरक्षण हेतु डब्ल्यू0डब्ल्यू0एफ0 इण्डिया एवं वन विभाग के साथ विचार विमर्श किया गया तथा शीघ्र अतिशीघ्र कछुओं के संरक्षण हेतु कार्ययोजना बनाकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया। माॅडल के रूप में जनपद शाहजहाँपुर में बने जिला गंगा प्लान के क्रियान्यवयन हेतु जी0आई0जेड0 एवं राज्य स्व्च्छ गंगा मिशन उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधियों के मध्य विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। जिला आद्रभूमि समिति अन्तर्गत जनपद के 03 प्रमुख आद्रभूमियों को नोटिफाई कराने हेतु सम्बन्धित सदस्य विभागों केसाथ चर्चा-परिचर्चा हुई जिसको जिलाधिकारी द्वारा स्वीकृति प्रदान करते हुये अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए। बैठक अन्तर्गत मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी सहित जनपद के समस्त अधिकारीग व सदस्यगण उपस्थिति रहे।






