WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

केबल बॉक्स की कमी से बिजली व्यवस्था प्रभावित, चेयरमैन ने लिखा पत्र

केबल बॉक्स की कमी से बिजली व्यवस्था प्रभावित, चेयरमैन ने लिखा पत्र

रिपोर्ट सत्यदेव पांडे बीएमएफ ब्यूरो चीफ सोनभद्र

 

चोपन/सोनभद्र। नगर पंचायत चोपन के अध्यक्ष उस्मान अली ने विद्युत विभाग को पत्र भेजकर नगर में केबल बॉक्स की कमी से उत्पन्न हो रही बिजली समस्या को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग बढ़ गई है, जिसके कारण कई स्थानों पर केबल बॉक्स जल जाने की घटनाएं हो रही हैं। ऐसी स्थिति में मरम्मत में 7–8 घंटे तक का समय लग जाता है, जिससे पूरे नगर की विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अध्यक्ष ने पत्र में स्पष्ट किया कि यदि प्रत्येक संवेदनशील स्थान पर अतिरिक्त केबल बॉक्स की व्यवस्था कर दी जाए तो खराबी आने पर तुरंत दूसरा बॉक्स लगाकर आपूर्ति बहाल की जा सकती है। इसके लिए डाला झूलन ताली, डाला मस्जिद के सामने, वैष्णो मंदिर के पद, बग्घा नाला डी0डी0 गुप्ता टंकी के पास, चोपन कैलाश मंदिर तथा रेलवे केबिन जैसे प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त केबल बॉक्स उपलब्ध कराने की मांग की गई है। इसके साथ ही चेयरमैन ने एक अन्य पत्र में नगर के विभिन्न वार्डों में लगे विद्युत ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया है। उन्होंने कहा कि कई ट्रांसफार्मर घनी आबादी के बीच बिना सुरक्षा जाली के लगे हैं, जिससे आमजन और पशुओं के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ऐसे में ट्रांसफार्मरों के चारों ओर जाली लगाकर उन्हें सुरक्षित करना आवश्यक है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने विद्युत विभाग से जनहित में त्वरित कार्रवाई करते हुए केबल बॉक्स की पर्याप्त व्यवस्था करने तथा ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि नगरवासियों को निर्बाध और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति मिल सके।

Leave a Comment