WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई तीन डंपर सीज, जुर्माना भी वसूला गया

अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई तीन डंपर सीज, जुर्माना भी वसूला गया

 

संयुक्त टीम की कार्रवाई से अवैध खनन परिवहन करने वालों में मचा हड़कंप

 

रिपोर्ट सत्यदेव पांडे बीएमएफ ब्यूरो चीफ सोनभद्र

 

चोपन/सोनभद्र। अवैध खनन एवं बिना परमिट खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खान निरीक्षक अतुल दुबे एवं थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से चलाये गये अभियान में उस समय हड़कंप मच गया जब बगैर वैध अनुमति के तीन हाईवा ट्रक चेकिंग अभियान के दौरान टीम के हत्थे चढ़ गये| प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को खनन विभाग एवं चोपन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने चेकिंग के दौरान गिट्टी लोड तीन डंपरों को पकड़ा, जिनके पास वैध परिवहन परमिट नहीं पाया गया। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों वाहनों को सीज कर दिया गया तथा नियमानुसार जुर्माना भी लगाया गया।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लंबे समय से बिना अनुमति खनिज परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए यह अभियान चलाया। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध तरीके से खनिज ढोने वाले वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि बिना परमिट खनिज परिवहन करना पूर्णतः अवैध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्व की चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्रशासन की इस सख्ती से क्षेत्र में अवैध खनन व परिवहन करने वालों में भय व्याप्त हो गया है।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष