तीन मई को उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत एवं महान संत असीमानन्द महाराज सहित तमाम संत पहुंचेंगे एटा, रिपोर्ट अरविन्द चौहान

तीन मई को उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत एवं महान संत असीमानन्द महाराज सहित तमाम संत पहुंचेंगे एटा

—————————————

( कट्टर सनातनी नेता राजू आर्य के आवास पर निजी कार्यक्रम में करेंगे शिरकत )

 

एटा। जनपद के प्रख्यात कट्टर हिंदूवादी किसान नेता व युवाओं के मार्गदर्शक तथा जरूरतमंदों के मसीहा एवं प्रमुख समाज सेवी रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य के आवास पीएसी रोड एटा पर आगामी 3 मई को उनकी बेटी कु.सृष्टि आर्या के जन्म दिवस समारोह पर आशीर्वाद प्रदान करने हेतु आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय नेता तथा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत तथा राष्ट्रीय संत समाज के प्रमुख हिंदू हित रक्षक तथा सनातन संस्कृति के पोषक महान संत असीमानन्द महाराज तथा महंत रविदास शास्त्री हरिद्वार,महंत स्वामी सुतीक्षण मुनि हरिद्वार, दिनेश दास शास्त्री हरिद्वार, महंत स्वामी ज्योतिषनन्द महाराज हरिद्वार, एवं देश के कोने-कोने से अन्य और भी महान संतगण एवं उच्चकोटि के राजनेताओं के पधारने की सुगबुगाहट ने एटा के राजनीतिक गलियारों में गर्दा उड़ा कर रख दिया है।

 

सूत्रों से प्राप्त समाचार के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय नेता तथा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री आदि महान हस्तियों के आगमन की सूचना ने एटा के राजनैतिक हस्तियों की चूले हिला कर रख दी हैं। वहीं राजू आर्य अपनी इकलौती बेटी के जन्मदिन समारोह को दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए एड़ी से लेकर चोटी तक का दम खम लगाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। राजू आर्य ने हमारे संवाददाता को जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि उनके इस कार्यक्रम में देश के जाने-माने राजनेता,साधु संत जन, तथा किसान नेताओं सहित अन्य तमाम हस्तियां भी शरीर होकर बेटी को आशीर्वाद प्रदान करने हेतु आ रहे हैं।

Leave a Comment