WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मोमिन सोसाइटी का आम इंटेखाबी प्रोग्राम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, अताउर्रहमान बने सदर व मनीर आलम सचिव

अमित बाछुका गिरिडीह झारखंड

 

 

 

मोमिन सोसाइटी का आम इंटेखाबी प्रोग्राम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, अताउर्रहमान बने सदर व मनीर आलम सचिव।

 

 

 

गिरिडीह: जिले के करहरबारी चौरासी पंचायत अंतर्गत मोमिन सोसाइटी का आम इंटेखाबी प्रोग्राम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरी चुनाव प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई। इस दौरान समाज के लोगों ने एकजुटता और भाईचारे का परिचय दिया।

इंटेखाब की प्रक्रिया तैयब हुसैन फरीदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उनके मार्गदर्शन में सभी कार्य सुव्यवस्थित ढंग से पूरे किए गए। चुनाव में सर्वसम्मति से अताउर्रहमान को सदर (अध्यक्ष) और मनीर आलम को सचिव पद के लिए निर्विरोध चुना गया। दोनों के चयन पर उपस्थित लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर-ए-आला युसूफ अंसारी मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज के विकास, शिक्षा और आपसी एकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि मोमिन सोसाइटी समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, बशर्ते सभी लोग मिलकर कार्य करें।

कमिटी में नूर अहमद, साबिर अंसारी, नेजाम अंसारी, शमशेर अंसारी, मुमताज़ अंसारी, मुस्तकीम अंसारी सहित कुल 12 सदस्यों को शामिल किया गया है, जो समाज के विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इसके अलावा कार्यक्रम में चाँद रशीद, मास्टर अख्तर, अनवर अंसारी, हाजी तय्यब अंसारी एवं पूर्व वार्ड पार्षद सिराज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंत में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के हित में ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Comment