WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

विशाल रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन 3 मई 2026 को, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा में ‘लिटिल स्टेप सेवा फाउंडेशन’ (LSSF) द्वारा विशाल रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन 3 मई 2026 को*

 

​आगरा। मानवता की सेवा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ‘लिटिल स्टेप सेवा फाउंडेशन’ (LSSF) द्वारा आगामी 3 मई 2026 को एक विशाल रक्तदान एवं नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ​संस्था के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर आगरा के सेक्टर 4 स्थित आवास विकास कॉलोनी में ‘सोनी फर्नीचर’ के पास, टोरंट ऑफिस के सामने आयोजित किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

​कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य:फाउंडेशन के सदस्यों ने अपील की है कि “रक्तदान महादान है” और हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी का जीवन बचा सकता है। इसके साथ ही शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श और सामान्य चिकित्सा जांच की सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। ​इस पुनीत कार्य को सफल बनाने के लिए संस्था के प्रमुख पदाधिकारी—सत्यवीर सिंह, अनिल चाहर, अभिजीत नायर, श्याम सुंदर सिंह और अजय दुबे सहित पूरी टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है। संस्था ने क्षेत्रीय नागरिकों और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाने और रक्तदान कर पुण्य के सहभागी बनने का आह्वान किया है।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष