WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जालौन में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दबंगों ने बारात पर हमला कर जमकर की मारपीट, 5 गंभीर घायल, वारदात सीसीटीवी में कैद, पूरी रात मंडप में बैठी रही दुल्हन, रिपोर्ट राम कुमार राठौर

#जालौन में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दबंगों ने बारात पर हमला कर जमकर की मारपीट, 5 गंभीर घायल, वारदात सीसीटीवी में कैद, पूरी रात मंडप में बैठी रही दुल्हन

जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय हिंसा की भेंट चढ़ गया, जब द्वारचार की रस्म के दौरान बारात पर अचानक हमला कर दिया गया। इस हमले में दूल्हे, उसके पिता, भाई समेत कई बाराती घायल हो गए। देखते ही देखते खुशियों का माहौल अफरा-तफरी और तनाव में बदल गया। घटना गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

 

यह मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के करमेर रोड स्थित अष्टिका गेस्ट हाउस का है, जहां तिरही निवासी परिवार की बारात आई थी। शादी की तैयारियां चल रही थीं और द्वारचार की रस्म शुरू होने वाली थी। इसी दौरान अचानक 10 से 20 युवक मौके पर पहुंचे और दूल्हा पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिया।

 

पीड़ित पक्ष के मुताबिक, हमलावरों ने पहले दूल्हे के पिता और भाई को पकड़कर पीटना शुरू किया। इसके बाद बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य बारातियों को भी निशाना बनाया गया। मारपीट में करीब 4 से 5 लोग घायल हो गए। शादी समारोह में मौजूद लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और महिलाएं व बच्चे भी सहम गए। दूल्हे के भाई प्रदीप कुमार पाल ने आरोप लगाया कि हमला करने वाले लोग दुल्हन पक्ष की बुआ के लड़के थे। उन्होंने कुछ आरोपियों के नाम अवधेश, मलखान, संतोष, संदीप, काशीराम, लालू और मुन्ना बताए हैं। उनका कहना है कि शादी में पहले कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ था, फिर भी अचानक हमला कर दिया गया।

 

घटना के बाद दूल्हा पक्ष ने शादी की रस्में रोक दीं। इससे दुल्हन पूरी रात मंडप में बैठी शादी होने का इंतजार करती रही। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत भी बंद हो गई। दूल्हा पक्ष ने साफ कहा कि जब तक घायलों का इलाज नहीं होगा और आरोपियों पर कार्रवाई का भरोसा नहीं मिलेगा, तब तक शादी नहीं होगी। बताया गया कि तिलक समारोह के समय बारातियों और रिश्तेदारों के सम्मानजनक स्वागत और व्यवस्था को लेकर कुछ बातचीत हुई थी। इसी बात को लेकर बाद में नाराजगी बढ़ी और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

 

सूचना मिलने पर उरई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ की और हालात को नियंत्रण में लिया। स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों की समझाने के बाद सुबह शादी की बाकी रस्में संपन्न कराई गईं। वही पुलिस का कहना है कि घायलों का इलाज कराया गया है और सीसीटीवी फुटेज व तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment