WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

विश्व मलेरिया दिवस पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम  – स्कूली बच्चों को किया जागरुक, मलेरिया समाप्ति को लिया सामूहिक संकल्प, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

जागरुकता व सहयोग से समाप्त हो सकता है मलेरिया

– विश्व मलेरिया दिवस पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

– स्कूली बच्चों को किया जागरुक, मलेरिया समाप्ति को लिया सामूहिक संकल्प

आगरा, 25 अप्रैल 2026।

विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय सराय बेगा में शनिवार को एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष की थीम “मलेरिया समाप्त करने का संकल्प: अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा” के अनुरूप मलेरिया उन्मूलन हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी को समाप्त करना अब संभव है, बशर्ते सभी लोग जागरूक होकर समय पर जांच व उपचार करवाएं तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि मलेरिया के इलाज में देरी से जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए यदि आपको मलेरिया के लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना महत्वपूर्ण है।

 

वेक्टर बोर्न रोगों के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने मलेरिया के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुखार आने पर तुरंत जांच कराना आवश्यक है और मच्छरदानी का नियमित उपयोग करना चाहिए।

 

जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जनसहभागिता के बिना मलेरिया उन्मूलन संभव नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास पानी जमा न होने दें और साफ-सफाई बनाए रखें।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गुंजन दुबे ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यार्थियों को मलेरिया से बचाव के उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरी पर्वत पश्चिम की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. वीनम चतुर्वेदी, मलेरिया विभाग के कर्मचारी आलोक, योगेश, कुशाग्र, रुद्र, प्रवेन्द्र, रूबी, अनिल एवं अमित, विद्यालय की अन्य शिक्षिका तथा प्रशिक्षु अध्यापक तथा अध्यापिका भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों को मलेरिया से संबंधित जानकारी दी गई तथा जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न गतिविधियों यथा पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी इत्यादि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन मलेरिया उन्मूलन के लिए सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।

——-

मलेरिया के लक्षण—-

– बुखार: मलेरिया में बुखार एक सामान्य लक्षण है।

– सिरदर्द: सिरदर्द मलेरिया में एक आम लक्षण है।

– थकान: थकान मलेरिया में एक सामान्य लक्षण है।

– मांसपेशियों में दर्द: मांसपेशियों में दर्द मलेरिया में एक आम लक्षण है।

– उल्टी: उल्टी मलेरिया में एक सामान्य लक्षण है ।

———

मलेरिया से बचाव—–

– मच्छरदानी का उपयोग: मच्छरदानी का उपयोग करके मच्छरों के काटने से बचा जा सकता है।

– कीटनाशक छिड़काव: कीटनाशक छिड़काव करके मच्छरों को मारने में मदद मिल सकती है।

– स्थिर पानी के स्रोतों को हटाना: स्थिर पानी के स्रोतों को हटाकर मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सकता है।

– व्यक्तिगत स्वच्छता: व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने से मच्छरों के काटने से बचा जा सकता है।

Leave a Comment