रिजर्व पुलिस लाइन एटा में ‘दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*#एटा…*

*रिजर्व पुलिस लाइन एटा में ‘दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन*

*मुख्य अतिथि मौहम्मद इमरान, पुलिस उप महानिरीक्षक, भवन/कल्याण पुलिस मुख्यालय उ0प्र0 लखनऊ द्वारा ली गयी परेड की सलामी*

 

*रिक्रूट आरक्षियों ने अपने कठिन प्रशिक्षण के उपरांत शानदार परेड का प्रदर्शन किया।*

 

*कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे परेड कमांडर तृतीय द्वारा परेड को परेड स्थल पर लाने के साथ हुआ।*

 

*मा0 मुख्यमंत्री जी का संबोधन एवं सजीव प्रसारण किया गया*

 

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में नवनियुक्त आरक्षियों को अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का पाठ पढ़ाया।

 

इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

समारोह के अंतिम चरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद एटा द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

 

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारीगण व अन्य पुलिस अधि0/कर्म0गण सहित रिक्रूट आरक्षियों के परिवारीजन व भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

*कार्यक्रम के कुशल प्रबंधन में क्षेत्राधिकारी लाइन्स संकल्पदीप कुशवाह की विशेष भूमिका रही।*

Leave a Comment